
A | डिजिटल डेस्क, पठानकोट। पठानकोट की काउंटर-इंटेलिजेंस टीम ने एक संगठित अपराध मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर लक्षित हत्या की साजिश को विफल कर दिया। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस ने देविदर बंबीहा गैंग के चार गुर्गों को गिरफ्तार किया, जिनमें दो किशोर शामिल हैं। वे एक डकैती की योजना बना रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से चार पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किए। ये मॉड्यूल कई अपराधों में शामिल रहा है।,गिरफ्तार गुर्गों में सतनाम सिंह सत्ती, गुरप्रीत गुरी, सरम सिंह रिंकू व दीपक सिंह शामिल हैं। डीजीपी के अनुसार बरनाला पुलिस ने सोमवार को बंबीहा गैंग के इन चार गुर्गों को एक बड़े अभियान के दौरान गिरफ्तार किया। जांच में उनके विदेश में बैठे हैंडलर निशान ¨सह सहित शमशेर सिंह और साजन मसीह गोरू से संबंध होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, सतनाम के खिलाफ 22 से अधिक मामले दर्ज हैं। (समाचार एजेंसी एएनआई के आधार पर)。

B | 评论 发表。
Current article:http://0i9.miaorediancuisuilianzouguang.cyou/1fmxm6/xfst.html
Published on:05:03:30